Wednesday, October 21st, 2026

पहले उड़ाया मजाक, अब खुद सांसद दे रहे हैं गोबर खरीदी का सुझाव

रायपुर
सांसदों ने केंद्र सरकार को गोबर खरीदने का सुझाव दिया है। कृषि पर संसदीय समिति की बैठक में यह सुझाव दिया गया है।इस मामले पर मुख्यमत्री भूपेश बघेल का ट्वीट भी सामने आया है। उन्होने ट्वीट में लिखा कि गोधन न्याय योजना का भाजपा नेताओं ने मजाक उड़ाया था। आज उसी भाजपा के लोग तारीफ कर रहे हैं। केंद्र को गोबर खऱीदी का सुझाव दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने का अनुरोध कर रहे हैं। अच्छी चीजें अपनानी चाहिए, मैं इसे सकारात्मक दृष्टि से देखता हूं।

 

#मजाक#सांसद

Source : Agency

पाठको की राय